झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन:बाथरूम में फिसलकर गिरने से सिर में आई थी चोट, दिल्ली में चल रहा था इलाज

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने दिल्ली में ओपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। सिर में गंभीर चोट की वजह से वो 2अगस्त से इलाजरत थे। दो अगस्त शनिवार तड़के घोड़ाबांधा स्थित आवास में बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें एयर लिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया। वहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपोलो अस्पताल ने उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। परिजनों के मुताबिक वे दो अगस्त को मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए सुबह 4:30 बजे उठे। बाथरूम गए, जहां यह घटना हो गई। परिवार के लोग उन्हें लेकर तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बा​​द स्थिति को गंभीर बताया। उनके ब्रेन में ब्लड क्लॉट हो गया था। फिर उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने का फैसला लिया गया। सुबह 9:30 बजे सोनारी एयरपोर्ट से एयर एम्बुलेंस से उन्हें दिल्ली ले जाया गया। वहां अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी। जेएमएम के बड़े नेताओं में एक रामदास रामदास सोरेन झामुमो के बड़े नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में घाटशिला से विधायक हैं। चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर हेमंत सोरेन ने अपने पिछले मंत्रिमंडल में उन्हें कोल्हान के बड़े नेता के रूप में प्रोजेक्ट करते हुए मंत्री बनाया था। 2024 के चुनावी नतीजों के बाद उन्हें दोबारा मंत्री बनाया गया। ——————————– ये भी खबर पढ़िए झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का हुआ अंतिम संस्कार:हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि, राहुल गांधी और खड़गे भी शामिल हुए झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का आज यानी मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में अंतिम संस्कार किया गया। सीएम हेमंत सोरेन ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। रांची से रामगढ़ जाने के दौरान कई जगह लोगों ने श्रद्धांजलि दी। सड़क किनारे समर्थक खड़े थे और शिबू सोरेन अमर रहे के नारे लगा रहे थे। इससे पहले मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में लोगों ने मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर गुरुजी के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *