हॉकी इंडिया लीग की नीलामी में झारखंड की पांच महिला और दो पुरुष खिलाड़ियों पर बोली लगी। महिलाओं में सिर्फ महिमा टेटे को सूरमा हॉकी क्लब ने दो लाख में खरीदा। वहीं पुरुषों में आशीष तानी पूर्ति को दो लाख की बेस प्राइस पर रांची रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया। शेष चार महिला खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला। झारखंड की बिनीमा धान पिछले सीजन में बंगाल टाइगर्स का हिस्सा थी, पर इस बार किसी टीम ने नहीं खरीदा। वहीं निक्की प्रधान, संगीता कुमार, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग को रांची रॉयल्स ने दूसरी टीमों से उसी प्राइस पर अपनी टीम का हिस्सा बनाया। सलीमा टेटे इस बार भी 20 लाख रुपए में सूरमा हॉकी क्लब का हिस्सा हैं। इन खिलाड़ियों को नहीं मिले खरीदार रजनी केरकेट्टा अल्बेला रानी टोप्पो संजना होरो बिनीमा धान रांची रॉयल्स की रिटेन्ड प्लेयर्स नंदनी, साक्षी राणा, कनिका सिवाच, निक्की प्रधान, दीपिका सोरेंग, इशिका चौधरी, नेहा गोयल, रुताजा दादासो पिसल, ब्यूटी डुंगडुंग, संगीता कुमारी, जोसलिन बार्ट्राम और क्लेयर कोलविल। रांची रॉयल्स ने इन्हें बनाया टीम का हिस्सा… लुसीना वॉन डेर हेडे (14 लाख), अगस्टिना अल्बर्टारियो (15 लाख), एगोस्टिना अलोंसो (15 लाख), लालथंटलुआंगी (3.10 लाख), मारिया पाउला ऑर्टिज (10 लाख), अन्नू (2 लाख), वैलेरी मैगिस (5 लाख), बिचू देवी (9.8 लाख)। ये बिके… रांची रॉयल्स ने झारखंड की 4 खिलाड़ियों को किया रिटेन हॉकी इंडिया लीग की नीलामी… राज्य की चार महिला खिलाड़ियों को नहीं मिल सके खरीदार आशीष तानी रांची रॉयल्स महिमा टेटे सूरमा हॉकी क्लब झारखंड की इन चारो खिलाड़ियों पर टीम ने बोली तो लगाई, लेकिन किसी ने खरीदा नहीं। सलीमा टेटे पहले की तरह सूरमा हॉकी क्लब की ओर से खेलेंगी ब्यूटी डुंगडुंग* पहले बंगाल टाइगर्स में थीं, अब रांची रॉयल्स में संगीता कुमारी पहले दिल्ली एसजी में थीं, अब रांची रॉयल्स में दीपिका सोरेंग पहले सूरमा हॉकी क्लब में थीं,अब रांची रॉयल्स में निक्की प्रधान पहले सूरमा हॉकी क्लब में थीं,अब रांची रॉयल्स में


