झारखंड के 20 जिलों में आज छाएंगे बादल:आज हो सकती है हल्की बारिश, 30 को आसमान हो जाएगा साफ, लगेगी कड़ाके की ठंड

रांची सहित राज्य के 20 जिलों में सुबह से घना कोहरा नजर आया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, मौसम साफ हो गया। कुछ इलाकों में कोहरा और बादल की वजह से धुंध जैसी स्थिति नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार आज रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां ऐसे प्रमुख जिले हैं जहां बादल छाए रहेंगे। 30 दिसंबर से दिन में मौसम साफ हो जाएगा। राज्य के अधिकांश जिलों में कोहरे का साया राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह कोहरा छाया रहेगा। हालांकि तीन जनवरी तक दिन में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। बात बीते 24 घंटे की करें तो सरायकेला का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 30.5 डिग्री रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री धनबाद जिले का रिकार्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम साफ होने के बाद 30 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। पहाड़ों वाली हवा बढ़ाएगी ठंड 30 दिसंबर से मौसम साफ हो जाने के बादन्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है। पहाड़ों से आने वाली सर्द हवा लोगों को एक बार फिर सताएगी। पूरे राज्य का मौसम शुष्क रहने वाला है। अभी अगले 2 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद नए साल के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आएगी। आज इन जिलों में हल्की बारिश के आसार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *