झारखंड को मिली दो अमृत भारत एक्सप्रेस:हावड़ा-आनंद विहार और सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, 18 को उद्घाटन

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तरी राज्यों के विभिन्न शहरों से पांच नई अमृत भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रहा है। इनमें से दो ट्रेनें झारखंड से होकर गुजरेंगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। संतरागाछी से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी
रेलवे के अनुसार, हावड़ा-आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस (13065/13066) का उद्घाटन 18 जनवरी को होगा। यह ट्रेन उद्घाटन स्पेशल के रूप में संतरागाछी से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दुर्गापुर और आसनसोल होते हुए झारखंड के धनबाद (रात 8:55 बजे), नेसुबो गोमो (रात 9:18 बजे), पारसनाथ (रात 9:33 बजे) और कोडरमा (रात 10:25 बजे) पहुंचेगी। इसके बाद यह अगली रात 9:30 बजे आनंद विहार (दिल्ली) पहुंचेगी। परिचालन भी झारखंड के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से होगा
इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 22587 सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन भी झारखंड के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से होगा। यह ट्रेन भी 18 जनवरी से उद्घाटन विशेष के रूप में संचालित होगी। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल के संतरागाछी से दोपहर 2:45 बजे चलकर दुर्गापुर और आसनसोल होते हुए झारखंड के मधुपुर स्टेशन पर शाम 5:50 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन झारखंड के जसीडीह जंक्शन पर रात 9:58 बजे पहुंचेगी। अगले दिन अपने गंतव्य बनारस पहुंचेगी
जसीडीह से यह ट्रेन बिहार के पटना और उत्तर प्रदेश के दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन होते हुए अगले दिन अपने गंतव्य बनारस पहुंचेगी। यह ट्रेन दो ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ (जसीडीह के पास) और काशी विश्वनाथ (बनारस) को जोड़ने का भी काम करेगी। इन ट्रेनों के परिचालन से झारखंड के धनबाद, गोमो, पारसनाथ, कोडरमा और आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली और कोलकाता की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी। इसी तरह, संतरागाछी-बनारस अमृत भारत ट्रेन के चलने से जसीडीह और मधुपुर क्षेत्र के यात्रियों को कोलकाता और बनारस जाने में आसानी होगी। नियमित समय-सारिणी अलग से जारी की जाएगी
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि सभी ट्रेनों का नियमित समय-सारिणी अलग से जारी की जाएगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अमृत भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से लंबी दूरी के यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा। खासकर कोडरमा होकर गुजरने वाली ट्रेन को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *