झारखंड टैक्सी यूनियन के चुनाव की हुई घोषणा

रांची | झारखंड प्रदेश टैक्सी यूनियन के आगामी चुनाव की घोषणा शनिवार को प्रेस क्लब में की गई। हालांकि चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित ओझा ने कहा कि जिला के अध्यक्ष और सचिव का चुनाव होना है। यूनियन में दोषी पाए गए पदाधिकारी व सदस्यों के निष्कासन की घोषणा करना है। निष्कासित अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के विरुद्ध अनियमितताएं पाई गई थीं। यूनियन के नियमवाली के प्रावधानों के अनुसार अध्यक्ष को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, लेकिन कोई स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं हुआ। इसलिए यूनियन के नियम के अनुसार आमसभा में उन्हें अध्यक्ष के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जमशेदपुर की शाखा में आमसभा के माध्यम से अध्यक्ष, सचिव व पदाधिकारियों का चयन आम सहमति से किया गया। मौके पर प्रदेश महासचिव नीरज सिन्हा, मीडिया प्रभारी एसपी ठाकुर, मुख्य सलाहकार वैद्यनाथ मिश्र, जिला संयोजक आयुष तिवारी, फेज 3 के अध्यक्ष राजन शर्मा, देव सिंह, रोहित गुप्ता, मोनू पांडे व अन्य मैजूद थे। जिला अध्यक्ष के प्रत्याशी में दीपक सिंह, उदय कुमार सिंह, जिला सचिव प्रत्याशी अरुण कुशवाहा, रोहित सिंह, मनीष कुमार, सोनू श्रीवास्तव शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *