रांची | केरल के कुन्नूर में केरल फेंसिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 32वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए झारखंड की टीम में 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड सीनियर तलवारबाजी टीम रांची से केरल के लिए रवाना हो गई है। 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक प्रतियोगिता होगी। टीम के 10 खिलाड़ियों में 9 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं। टीम के कोच मोतीलाल और मैनेजर अभिजीत तिर्की हैं।


