रांची | पुलिस मुख्यालय ने झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष आैर महामंत्री को पत्र लिखकर जल्द से जल्द एसोसिएशन के सप्तम महाधिवेशन-सह-कंेद्रीय पदाधिकारी का चुनाव कराने को कहा है। डीआईजी कार्मिक की आेर से संघ के पदाधिकारियों को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि झारखंड पुलिस एसोसिएशन के कार्यकाल समाप्ति के एक वर्ष से अधिक का समय व्यतीत हो जाने के फलस्वरूप शीध्र महाधिवेशन सह केन्द्रीय पदाधिकारी का चुनाव के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करें। साथ ही, इसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय को दें। अगर इस संबंध में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के द्वारा आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती है तो संघ के स्तर से किए जाने वाले पत्राचार पर पुलिस मुख्यालय के द्वारा कोई विचार नहीं किया जाएगा।


