झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का 23 को राजभवन के समक्ष महाधरना

रांची| झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा कोर कमेटी ने बैठक कर 23 अप्रैल को राजभवन के समक्ष महाधरना देने का निर्णय लिया। कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहू के आवास में हुई बैठक में यह िनर्णय िलया गया। साथ ही सदस्यता अभियान के मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने की और संचालन प्रधान महासचिव इंदुभूषण गुप्ता ने किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा िक झारखंड में ओबीसी और वैश्यों के साथ छल किया जा रहा है। ओबीसी को 27% आरक्षण, वैश्य आयोग का गठन, जाति आधारित जनगणना, छोटे दुकानदारों की 10 लाख रुपए तक ऋण माफी, वैश्यों की लूटी गयी जमीन वापस दिलाने, ऑनलाइन मार्केटिंग पर रोक, वैश्य समाज पर हो रहे हमले पर रोक, पुलिसिया जुल्म जैसी मांगों पर वैश्य मोर्चा लगातार आवाज उठाता रहा है। इस संबंध में राज्यपाल और मुख्यमंत्री को मांग-पत्र भी िदया गया है, पर इतनी बड़ी आबादी को हमेशा नजरंदाज किया जाता रहा है। इसलिए अब आर-पार की लड़ाई लड़ कर अपना अधिकार लिया जायेगा। बैठक में हीरानाथ साहू, रेखा मंडल, अश्विनी साहू, लक्ष्मण साहू, इंदुभूषण गुप्ता, उपेंद्र प्रसाद, कपिल प्रसाद साहू, शिव प्रसाद साहू, कृष्णा साहू, बीरेंद्र कुमार, रोहित साहू, युवराज साहू आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *