झारखंड में आज और कल चलेगा ‘लू’:15 और 16 मई को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश, 17 मई से तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार

झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। कहीं गर्म हवा जनजीवन प्रभावित किए हुए है तो कहीं दोपहर बाद होने वाली बारिश राहत भी दे रही है। मौसम में इस तरह के हो रहे लगातार उतार-चढ़ाव के बीच मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने बताया है कि 13 और 14 मई को राज्य के इलाकों में लू का असर देखने को मिलेगा। खासकर राज्य के पूर्वी भाग में लू का प्रकोप ज्यादा रहेगा। 15 मई से फिर बदल जाएगा मौसम मौसम केंद्र के मुताबिक 15 मई से मौसम में एक बार फिर बदलाव दिखेगा। उत्तर-पूर्व में लू चलेगी लेकिन अन्य हिस्सों में दोपहर के बाद आकाश में बादल छाए रहने के साथ-साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश हो सकती है। यह स्थिति 16 मई तक रहने की संभावना है। 17 मई से तापमान में वृद्धि हो सकती है। इधर सोमवार को संथाल परगना इलाके में लू की स्थिति रही जबकि दोपहर बाद पाकुड़, दुमका, रामगढ़, गिरिडीह, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, साहिबगंज और देवघर सहित कई इलाकों में मेघ गर्जन के साथ बारिश भी हुई। पलामू सबसे गर्म, बहरागोड़ा में सर्वाधिक बारिश इधर बीते 24 घंटे के दौरान बहरागोड़ा में 16 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। सोमवार को राज्य में पलामू सबसे अधिक गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 0.3% अधिक था। जबकि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक और पिछले 24 घंटे में 0.7 डिग्री सेल्सियस कम था। किस दिन कैसा रहेगा मौसम 13 और 14 मई : राज्य के पूर्वी भागों में लू चलने की संभावना है। 15 मई : राज्य के उत्तर पूर्वी भागों में लू चलने की संभावना है। वहीं पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, तेज हवा के झोंके के साथ वज्रपात की संभावना है। इस दिन हवा की अधिकतम रफ़्तार इस इलाके में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। 16 मई : राज्य के उत्तर पश्चिम भाग के 6 जिलों को छोड़कर अन्य भाग में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, वज्रपात और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रांची में दोपहर बाद छाएंगे बादल बात राजधानी रांची के मौसम की करें तो आज दोपहर या शाम तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। 14 मई को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा तथा मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने वाला है। 15 मई को आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक जा सकता है। 16 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है। 17 और 18 में को आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *