झारखंड के मौसम में अब गर्माहट महसूस की जाने लगी है। बुधवार को आसमान साफ और मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। वहीं, गुरुवार से तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी। इसके बाद लोगों को अच्छी-खासी गर्मी का एहसास होगा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला में रहा इधर, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस चतरा में दर्ज किया गया। इधर, मंगलवार को दिनभर मौसम शुष्क बना रहा और आसमान साफ रहा। उत्तर-पश्चिमी हिस्से में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं मौसम विभाग के अनुसार, 27 फरवरी को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। हालांकि तापमान में किसी तरह की गिरावट रिकॉर्ड नहीं की जाएगी। जबकि शेष जिलों में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल


