झारखंड में आज हल्का कोहरा छाएगा:9 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे, राज्य में सबसे ठंडा रहा खूंटी

झारखंड में ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है। सुबह और शाम तेज ठंड और शीतलहर चल रही है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को किसी भी जिले में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 16 जनवरी को राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे का कोहरा देखा जाएगा। वहीं, पिछले 24 घंटे में 9 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। इससे लोगों ने अच्छी-खासी ठंड महसूस की। वहीं, 02.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ खूंटी सबसे ठंडा जिला रहा। इससे इलाके में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिम से चल रही ठंडी पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि, बीते 24 घंटे में रांची सहित कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे का कोहरा देखा गया। साथ ही राज्य में कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति भी बनी। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।। इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें धीरे-धीरे (3-4) डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। डाल्टेनगंज का न्यूनतम तापमान रहा 03.7 डिग्री सेल्सियस राज्य के 9 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। इनमें दो जिले ऐसे हैं, जहां पारा 4 डिग्री से भी नीचे चला गया। इसमें डाल्टेनगंज 03.7 और खूंटी 02.7 शामिल है। वहीं, ठंड के चलते सुबह-शाम सड़कों पर आवाजाही कम दिखी। गरीब, बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आए। कई जगहों पर लोग अलाव का सहारा लेते दिखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *