झारखंड में कहर बनकर बरस रही बारिश:छोटी-बड़ी नदियां मार रही उफान, घरों में घुसा पानी; तस्वीरों में देखें बारिश का हाल

मंगलवार से शुरू हुई बारिश ने झारखंड लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। शहर हो या गांव हर जगह आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रदेश के विभिन्न जिलों में बहने वाली छोटी-बड़ी नदियां उफान मार रही हैं। वहीं बोकारो जिले के तेनुघाट डैम के गेट को खोला गया है। जमशेदपुर में स्वर्णरेखा और खरखाई नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसी तरह पलामू में कोयल नदी भी उफान पर है। हालांकि नदियां अभी खतरे के निशान तक नहीं पहुंची हैं। कहीं सड़क धंसा तो कहीं घरों में घुसा पानी लगातार हो रही बारिश की वजह से खूंटी में तोरपा-सिमडेगा रोड का एक पुल धंस गया है। जिसमें एक ट्रक फंस गया। पुल के धंसने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। जमशेदपुर में मानगो के ओल्ड पुरिया रोड स्थित कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। हजारीबाग के मासीपीढ़ी एनएच 33 रांची पटना मेन रोड में भारी जल जमाव हो गया है। लातेहार के महुआडांड़ – मेदिनीनगर मेन रोड पर बारेसांढ़ से गारू के बीच मारोमार के निकट लरबंधवा नाला में निर्माणाधीन पुलिया का अप्रोच पथ पूरी तरह कट गया है। जिससे इस मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। हजारीबाग और चतरा सीमा स्थित चंदरू धाम सूर्य मंदिर परिसर में पहली बारिश में ही मंदिर डूब गया। तस्वीरों में देखें बारिश से झारखंड का हाल….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *