रांची| राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए विशेष ओपीडी सेवाएं शुरू की जा रही हैं। जहां इन्हें बिना किसी भेदभाव के सम्मानजनक ढंग से जांच, परामर्श और इलाज मिल सकेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मान स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था लागू की जा रही है। सभी अस्पतालों के डॉक्टर, नर्स और स्टाफ को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता और पेशेवर व्यवहार के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि यह पूरी व्यवस्था शीघ्र लागू की जाए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा में समान स्थान मिले, यह सरकार का दायित्व है और उनकी भी प्राथमिकता में शामिल है।


