झारखंड में पहली बार…अब सरकारी यूनिवर्सिटी से भी लॉ में पीएचडी कर सकेंगे, छोटानागपुर लॉ कॉलेज में होगी शुरुआत

झारखंड में अब सरकारी यूनिवर्सिटी से भी लॉ में पीएचडी कर सकेंगे। रांची विश्वविद्यालय के छोटानागपुर लॉ कॉलेज से इसकी शुरूआत होगी। कुलपति प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर रांची ​यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। इसमें पीएचडी कार्यक्रम शुरू करने की सशर्त अनुमति दी गई है। यह स्वीकृति विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के स्वायत्त कॉलेज रेगुलेशन-2023 के तहत दी गई है। दरअसल कॉलेज को स्वायत्तता मिलने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने पीएचडी कार्यक्रम का प्रस्ताव तैयार किया था। रांची विश्वविद्यालय से सहमति मिलने के बाद यहां पढ़ाई शुरू करने का फैसला लिया गया। रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना के 65 साल बाद यहां कानून में शोध का रास्ता खुला है। अगले सत्र से शुरू होगी पढ़ाई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *