झारखंड के कुछ जिलों को छोड़ कर पूरे राज्य का मौसम साफ है। राज्य में 6 जिले ऐसे हैं जहां का तापमान 10 डिग्री के नीचे है। वहीं मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि राज्य में एक बार फिर पहाड़ों से आने वाली हवाओं का असर देखने को मिलेगा। पहाड़ों से आनेवाली हवा का असर राजधानी समेत अन्य जिलों में पड़ेगा। राजधानी का न्यूनतम तापमान फिर 10 डिग्री सेसि से नीचे जा सकता है। आनेवाले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। सुबह में कोहरा या धुंध हो सकता है। रांची का कांके अब भी सबसे ठंडा बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो बिरसा कृषि मौसम केन्द्र के अनुसार कांके का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री और न्यूनतम 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कांके में सोमवार को भी ओस की बूंदें जमी हुई दिखीं। वहीं, मैक्लुस्कीगंज में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 6.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बादल छाने से ठंड से मिल राहत राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर बीते कुछ दिनों तक दिखा। बादल छाने की वजह से रांची सहित 15 जिलों का तापमान 2 डिग्री तक बढ़ गया। लोगों को कंपकंपाती ठंड से राहत मिली। दिन में खिली धूप में गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि, सुबह में रांची सहित अधिकतर जिलों में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी काफी कम हो गई। इस वजह से सुबह में कई ट्रेनें देरी से रांची पहुंची। 10 जनवरी तक सुबह में कोहरा और धुंध छाया रहेगा। कुहासे की असर की बात करें तो इसका प्रभाव हवाई उड़ान में भी देखने को मिला। इस वजह से लगातार तीसरे दिन भी विमान की सेवाओं पर असर पड़ा है। यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। रांची से दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद के लिए सुबह की उड़ानें निर्धारित समय से आधे घंटे से 40 मिनट तक देर से शुरू हो सकी। राज्य के न्यूनतम तापमान वाले जिले
रांची : 10.4
जमशेदपुर : 11.8
डाल्टनगंज : 11.0
बोकारो : 11.6
चाईबासा : 9.8
चतरा : 10.4
देवघर : 12.4
धनबाद : 11.8
गढ़वा : 10.6
गोड्डा : 13.7
गुमला : 8.5
हजारीबाग : 8.2
जामताड़ा : 13.1
खूंटी : 8.6
लोहरदगा : 10.9
पाकुड़ : 13.7
रामगढ़ : 9.7
सरायकेला : 12.1
सिमडेगा : 9.3
आंकड़े डिग्री सेल्सियस में है। सोर्स : IMD


