झारखंड में 5 दिनों में 5 डिग्री चढ़ेगा तापमान:आज और कल 18 जिलों में बादलों का डेरा, शुष्क मौसम के साथ सताएगी गर्मी

आज से झारखंड में गर्मी बढ़ने की पूरी संभावना है। हालांकि सुबह-शाम अब भी हल्की ठंड जारी है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में साफ किया है कि प्रदेश का अधिकतम तापमान अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने वाला है। इतना ही नहीं 9 और 10 मार्च को राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्व भाग के 18 जिले के आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिन जिलों में बादल छाने की बात कही गई है, उसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ-साथ रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जैसे जिले हैं। सरायकेला का तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा बीते 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला का रहा। यहां का तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सबसे कम तापमान खूंटी का 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बात राजधानी रांची के तापमान की करें तो यहां का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम और पिछले 24 घंटे में 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं 24 घंटे में 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 38.5 डिग्री तक जा सकता है रांची का अधिकतम तापमान इस पूरे हफ्ते राजधानी रांची के तापमान में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। संभावित तापमान के आंकड़े बता रहे हैं कि आगामी शनिवार तक रांची का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री तक जा सकता है। सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 33.13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.62 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है। इसी तरह मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.69 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.51 डिग्री, बुधवार को अधिकतम तापमान 36.74 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.16 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.74 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.07 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 38.52 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.54 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *