गिरिडीह | झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निर्देश पर झारखंड युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मो. हसनैन अली के नेतृत्व में सदर प्रखंड के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत अंबाडीह में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ठंड को देखते हुए लगभग 100 कंबल गरीब, लाचार और असहाय लोगों को वितरित किए गए। जिला उपाध्यक्ष हसनैन अली ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में कंबल वितरण किया जा रहा था, लेकिन कुछ स्थानों पर कंबल की पूर्ति नहीं हो पाई थी। जिसके बाद मंत्री के निर्देश पर कंबल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि ठंड में कोई भी व्यक्ति कंबल से वंचित न रहे। कार्यक्रम में झामुमो के प्रखंड संगठन सह सचिव सिराज अंसारी, मोहनपुर पंचायत के कोषाध्यक्ष मो. दानिश, मनोज यादव, लालू यादव, मोहम्मद रफीक, मनीर शाह, राजू यादव, सुबोध यादव, मोईन साह, मोहम्मद जाकिर सहित कई लोग मौजूद रहे।


