झारखंड योग संघ की नई कार्यकारिणी गठित, कन्हैया अग्रवाल बने अध्यक्ष

रांची | झारखंड योग संघ की आम सभा की बैठक श्री अरविंद सोसाइटी परिसर में प्रवीर कर्मकार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से चाईबासा के कन्हैया अग्रवाल को अध्यक्ष व रांची के आदित्य सिंह को महासचिव चुना गया। वहीं, जमशेदपुर के सपन कुमार साह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। प्रवीर कर्मकार को चेयरमैन, सुशील बनर्जी व अमरेंद्र कुमार विकल को वाइस चेयरमैन, पंकज प्रसाद को कार्यकारी अध्यक्ष व रजनी बक्शी- निक्की रानी को कार्यकारी सचिव नियुक्त किया गया। वहीं, रॉ पावर लिफ्टिंग झारखंड की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जयंत अग्रवाल को अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय वेट लिफ्टिंग कोच पूनम मिश्रा को सचिव और रमाकांत मिश्रा को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *