झारखंड रक्षा शक्ति विवि में अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध व आतंकवाद पर सम्मेलन

रांची | झारखंड रक्षा शक्ति विवि के अपराध शास्त्र विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध व आतंकवाद (आईसीटी ओसीटी-2025) विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ डीएसपीएमयू के सभागार में गुरुवार को हुआ। सम्मेलन का प्रमुख विषय संगठित अपराध पर वैश्विक दृष्टिकोण, प्रवृत्तियों चुनौतियां और समाधान है। मुख्य अतिथि उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार थे। विवि के कुलपति राहुल कुमार पुरवार व कुलसचिव हेमेंद्र कुमार भगत, डॉ. पीएम नायर, डॉ. तपन कुमार शांडिल्य, राजकुमार मल्लिक उपस्थित रहे। सुदिव्य कुमार ने कहा कि संगठित अपराध और आतंकवाद जैसे वैश्विक मुद्दों पर युवाओं और शिक्षाविदों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। राहुल पुरवार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक संस्थान और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ आने की आवश्यकता है, ताकि अपराध व आपराधिक गतिविधियों में कमी आ सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *