झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने की शोकसभा

देवरी|महाशिवरात्रि के अवसर पर देवरी प्रखंड के गुनियाथर स्थित जिरानाथ महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर सोमवार को मंदिर प्रांगण में शिव भक्तों की बैठक हुई। 10 फरवरी से 16 फरवरी तक सात दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ के आयोजन का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि महायज्ञ के दौरान भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती के विवाह कार्यक्रम, भक्ति जागरण तथा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आयोजन से पूर्व मंदिर परिसर की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन कराने का भी निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अवधकिशोर तिवारी ने की। महायज्ञ के आयोजन को लेकर कमेटी का गठन किया गया, जिसमें जागेश्वर प्रसाद यादव को अध्यक्ष, दीपक साव को सचिव, राजकिशोर शर्मा को कोषाध्यक्ष, दिलीप राय को उपाध्यक्ष, प्रकाश यादव को उपसचिव तथा नवलकिशोर राय को संयोजक चुना गया। बैठक में अर्जुन प्रसाद यादव, कमलेश्वरी बरनवाल, छोटी बरनवाल, रामानंद हजाम, मोहन यादव, संजय यादव, अरुण यादव, आदित्य तिवारी, संतोष यादव, टेक नारायण यादव, बुधलाल सिंह, राजेश यादव, देवानंद ठाकुर, चंदन ठाकुर, राजेन्द्र यादव सहित कई शिव भक्त उपस्थित थे। गिरिडीह|झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई गिरिडीह ने सोमवार को सर जेसी बोस सीएम एसओई गर्ल्स विद्यालय परिसर में शोकसभा की। यह शोक सभा झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ दुमका जिला के जिला अध्यक्ष स्वर्गीय बुलबुल कुमार के निधन पर आयोजित की। गिरिडीह जिला अध्यक्ष चंद्रमणि प्रसाद ने कहा कि बुलबुल कुमार का निधन झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके नेतृत्व और योगदान को शिक्षक समाज लंबे समय तक याद रखेगा। कहा कि बुलबुल कुमार ने शिक्षक हितों की रक्षा के लिए सदैव सक्रिय भूमिका निभाई और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शोक सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में मिथुन राज, महेंद्र प्रसाद दांगी, राजेश कुमार सिंह, दीपक राय, इंद्रदेव साव, जितेंद्र विश्वकर्मा सहित संघ के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *