झारखंड विरोधी मानसिकता के लोग नहीं चाहते क्षेत्र का विकास : कृष्णा

भास्कर न्यूज | तेलो विस्थापित स्थानीय संयुक्त मोर्चा चंद्रपुरा की बैठक चंद्रपुरा प्रखंड के नर्रा पंचायत के हरलाटांड़ गांव के किशुन महतो के आवास पर हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता किशुन महतो ने किया गया। बैठक में मुख्य रूप से बिगन महतो, अरविंद पांडेय शामिल हुए थे। लोगों ने कहा कि चंद्रपुरा में काफी समय बाद डीवीसी में 1600 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट लगाने की मांग प्रशस्त होने जा रही है, जिसे कुछ झारखंड विरोधी मानसिकता के लोग नहीं चाहते कि क्षेत्र का विकास और यहां विस्थापित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले। इसे लेकर 15 सितंबर को विस्थापित स्थानीय संयुक्त मोर्चा के बैनर तले हजारों की संख्या में शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च रैली निकालकर डीवीसी प्रबंधन को एक नई सकारात्मक संदेश देने का कार्य करेंगे। यहां बिगन महतो, किशुन महतो, अरविंद पांडेय ने संयुक्त रूप से कहा कि चंद्रपुरा में 1600 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट लगने से क्षेत्र का विकास होने के साथ यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *