समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों और प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए झारखंड श्री अवार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। यह अवार्ड जिमी मॉडल ग्रुप और रांची लाइफस्टाइल मैग्जीन द्वारा दिए जाएंगे। यह अवार्ड कला, संस्कृति, खेलकूद, शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिए जाएंगे।


