JSSC CGL पेपर लीक मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने सुनवाई की। सुनवाई के क्रम में राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि इस मामले की सीआईडी जांच कर रही है। जांच जारी है लेकिन पेपर लीक का अब तक सबूत नहीं मिल पाया है। राज्य सरकार ने अदालत को यह भी बताया कि जांच एक महीने में पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद अदालत ने रिजल्ट प्रकाशन पर रोक जारी रखते हुए सुनवाई की अगली तारीख तय कर दी। अब 18 जून को होगी सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने राज्य सरकार की ओर से जवाब सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी है। अदालत ने अगली सुनवाई 18 जून को निर्धारित की है। अदालत में राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने पक्ष रखा। वहीं बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी गई है। पेपर लीक मामले में प्रकाश कुमार एवं अन्य की ओर से जनहित याचिका दायर की गई है। जिसमें जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग की गई है।
————————————
इस खबर को पढ़ें…
JSSC CGL रिजल्ट पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक:कहा – पुलिस FIR दर्ज करें और जांच कर रिपोर्ट दें, 22 जनवरी को फिर होगी सुनवाई
झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा दी है। यह रोक अगले आदेश तक के लिए लगाई गई है। वहीं अदालत ने राज्य सरकार को कहा है कि JSSC CGL परीक्षा पेपर लीक होने के संबंध में दर्ज शिकायत पर परीक्षा संचालन अधिनियम 2023 के तहत पुलिस एफआईआर दर्ज करें और जांच कर रिपोर्ट सौंपे। इस याचिका की अगली सुनवाई 22 जनवरी 2025 को होगी। दरअसल आज झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली गई संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। वहीं इस मामले में पहले हुई सुनवाई के दौरान याचिका कर्ता ने अदालत को बताया कि JSSC CGL Exam 2023, 28 जनवरी 2024 को हुई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…


