झारोटेफ की बैठक संपन्न, 31 अगस्त को जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम की तैयारी

लोहरदगा| झारोटेफ प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्णयानुसार जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गुरुवार को जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, नदिया हिंदू, लोहरदगा के प्रांगण में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक श्याम बिहारी महतो ने की। बैठक में मुख्य रूप से कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने, शिक्षकों के लिए एमएसीपी लागू करने तथा शिशु शिक्षण भत्ता राज्य सरकार के कर्मचारियों को केंद्र सरकार की तर्ज पर देने की मांग पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी 31 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम को सफल बनाने को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *