झालरापाटन PTS में प्रशिक्षु जवान की मौत:सीने में अचानक हुआ दर्द, अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा

झालरापाटन स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में एक प्रशिक्षु जवान की मौत हो गई। चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा तहसील के बड़ौली माधोसिंह निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र सिंह राजपूत को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। प्रशिक्षु जवान मंगलवार सुबह चाय-नाश्ता कर रहा था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर पीटीएस प्रशासन ने उसे झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया है। जितेंद्र सिंह 16 फरवरी को ही ट्रेनिंग के लिए पुलिस ट्रेनिंग सेंटर आया था। 17 फरवरी से उसकी ट्रेनिंग शुरू हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी चिरंजीलाल मीणा और डीएसपी हर्षराजसिंह खरेड़ा अस्पताल पहुंचे। जितेंद्र सिंह के पिता लक्ष्मणसिंह उर्फ कालू सिंह खेती करते हैं। दो छोटे भाई अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पिता के बाद घर की सारी जिम्मेदारी जितेंद्र पर थी। वह शुरू से ही स्वस्थ था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जिला एसआरजी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक सामने आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *