झालावाड़ की चार हस्तियों को मिलेगा हाड़ौती गौरव अवॉर्ड:कलेक्टर, एसपी सहित सरपंच और युवा पावरलिफ्टर होंगे सम्मानित

झालावाड़ जिले की चार प्रमुख हस्तियों को कोटा में ‘हाड़ौती गौरव अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। इनमें सरखेड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच ईश्वर सिंह सम्राट, जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया और युवा अंगदजीत सिंह शामिल हैं। यह सम्मान समारोह 5 जनवरी को कोटा में आयोजित होगा। सरपंच ईश्वर सिंह सम्राट को वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने के लिए यह अवॉर्ड दिया जाएगा। उन्होंने वैश्विक स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने झालावाड़ जिले के लिए कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने दो बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इसके अतिरिक्त, उनके कार्यकाल में जिले ने कई सरकारी योजनाओं में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया को जिले में ‘ऑपरेशन दिव्य प्रहार’ चलाने के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से उन्होंने अपराधियों में भय और आम जनता में विश्वास स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अंगदजीत सिंह ने महज 10 वर्ष की आयु में 100 किलोग्राम वजन उठाकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उनकी इस असाधारण प्रतिभा के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इन सभी व्यक्तियों को उनकी विशेष प्रतिभाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए 5 जनवरी को कोटा में आयोजित सम्मान समारोह में अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *