झालावाड़ के तुषार जाट ने जीता स्वर्ण पदक:नवी फेडरेशन कप नेशनल वूशु चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

झालावाड़ के कालियाखेड़ी गांव निवासी तुषार जाट ने नवी फेडरेशन कप नेशनल वूशु चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 24 से 30 दिसंबर तक राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ में आयोजित की गई थी। तुषार ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। चैंपियनशिप के दौरान तुषार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को पराजित किया। सेमीफाइनल मुकाबले में बिहार के खिलाड़ी को हराने के बाद, तुषार ने फाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी को नॉकआउट कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वूशु संघ के सचिव सूरज गौतम ने बताया कि तुषार जाट की इस उपलब्धि से झालावाड़ ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान का नाम रोशन हुआ है। तुषार पिछले आठ वर्षों से झालावाड़ की महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी में एन.आई.एस. कोच सूरज गौतम के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। वह वर्तमान में कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र हैं। तुषार जाट की यह जीत झालावाड़ जिले के लिए गर्व का विषय है। उनके इस प्रदर्शन से जिले के युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिली है। झालावाड़ पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *