झालावाड़ के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के वरिष्ठ प्रोफेसर आशीष त्रिपाठी ने ‘संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर का योगदान’ विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों और एनसीसी के संयुक्त देखरेख में किया गया। महाविद्यालय के प्रिंसिपल प्रो. रामकल्याण मीणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती, मां भारती और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। मुख्य मेहमान प्रो. आशीष त्रिपाठी का प्रिंसिपल ने माला पहनाकर स्वागत किया। अपने व्याख्यान में प्रो. त्रिपाठी ने बंधुत्व को विश्व का सबसे बड़ा आदर्श बताया और संविधान निर्माण में डॉ. अंबेडकर के महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन उर्दू विभागाध्यक्ष फहीमुद्दीन टोंकी ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी मुकेश कुमार मीणा, सुश्री प्रियंका गर्ग, बालमुकन्द मीणा सहित डॉ. गजेंद्र कुमार मालवीय, प्रो. इकबाल, प्रो. हमीद अहमद, प्रो. वी.पी. सिंह, प्रो. अलका बागला, डॉ. ओम प्रकाश बैरवा, डॉ. राम किशन माली, डॉ. अशोक कंवर शेखावत, प्रो. अर्जुमन्द कुरैशी, प्रो. विजय प्रकाश मीणा, डॉ. अशोक कुमार पाटीदार, डॉ. सुमन खींची, डॉ. रेणु मीणा, मनीष सिंह चौहान, सुश्री मनीषा मीणा, सुश्री सोनम, अर्चना मीना, सोनू खण्डेलवाल, गिरीराज गुर्जर, कान्हाराम, सचिन जैन, नरेन्द्र पूनिया, भँवर लाल मीणा आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व, एबीआरएसएम राजस्थान (उच्च शिक्षा) के प्रदेश महामंत्री प्रो. रिछपाल सिंह के झालावाड़ प्रवास के दौरान एक बैठक आयोजित की गई। इसमें झालावाड़ जिले के जिलाध्यक्ष गजेंद्र कुमार मालवीय, इकाई सचिव डॉ. अशोक पाटीदार, राजकीय महाविद्यालय झालावाड़ के प्रिंसिपल डॉ. राम कल्याण मीणा, राजकीय कन्या महाविद्यालय झालावाड़ की प्रिंसिपल डॉ. चारुलता तिवारी और झालावाड़ जिला सचिव हर्षित शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आगामी प्रदेश अधिवेशन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। स्टाफ की ओर से महामंत्री का स्वागत भी किया गया।


