झालावाड़ में अग्रवाल समाज की ओर से तीन दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल सेवा सदन में भगवान गणेश, बालाजी महाराज और अग्रसेन महाराज की मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना से हुआ। इस अवसर पर विशेष शोभायात्रा निकाली गई। अग्रवाल सेवा सदन से शुरू हुई यह शोभायात्रा मंगलपुरा चौराहा और एसबीआई रोड से होकर गुजरी। शोभायात्रा में समाज के 18 गोत्रों का प्रतिनिधित्व करते 18 घोड़े शामिल थे। घुड़सवार बालक अपने हाथों में विभिन्न गोत्रों के ध्वज लिए हुए थे। समाज के युवा भगवान का रथ खींच रहे थे। शोभायात्रा में महिलाएं चुनरी पहने और पुरुष सफेद वस्त्रों में शामिल हुए। मंगलपुरा और एसबीआई रोड पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान ठंडे पेय पदार्थ और आइसक्रीम का भी वितरण किया गया।


