झालावाड़ में आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन:हाइपरटेंशन, डायबिटीज समेत कई बीमारियों की मुफ्त जांच, आभा आईडी भी बनाई

झालावाड़ में 14 अप्रैल को आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया गया। यह शिविर आयुष्मान भारत हेल्थ वेलनेस सेंटर के तहत लगाए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2018 में शुरू की गई इस योजना की सातवीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने बताया कि शिविर में मरीजों का पंजीकरण किया गया। उन्हें हाइपरटेंशन, डायबिटीज, टीबी और सिकल सेल जैसी बीमारियों की जांच की सुविधा दी गई। नागरिकों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा आईडी बनाने की सेवा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में लोगों को मुफ्त दवाएं और जांच की सुविधा दी गई। जरूरत पड़ने पर टेली-कंसलटेशन के जरिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह भी उपलब्ध कराई गई। योग सत्र का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में लोगों का पंजीकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को निर्देश दिए हैं। शिविरों की रिपोर्ट और फोटो आयुष्मान भारत-आयुष्मान आरोग्य मंदिर पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *