झालावाड़ में कल 2 घंटे बिजली बंद:मेंटेनेंस के कारण 6 से ज्यादा इलाकों में नहीं होगी सप्लाई

जयपुर विद्युत वितरण निगम झालावाड़ की ओर से बुधवार को शहर के 6 से ज्यादा इलाकों में 2 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। यह कटौती विद्युत लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के कारण होगी।
निगम के सहायक अभियंता (एईएन) अशोक कुमार श्योरान ने बताया कि 24 दिसंबर (बुधवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 33/11 केवी जीएसएस रिको पर ब्रेकर रखने और मरम्मत एवं रखरखाव के कार्य के लिए की जाएगी। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रीको औद्योगिक क्षेत्र (फेस प्रथम, द्वितीय, तृतीय), नई जेल, पोलिटेक्निक कॉलेज, गोपालपुरा औद्योगिक क्षेत्र, सांई दर्शन कॉलोनी और सेंट जोसेफ स्कूल के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। रिको सब-स्टेशन से संबंधित अन्य सभी क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी।
विशेष रूप से औद्योगिक क्षेत्र के प्रभावित होने से यहां काम करने वाले मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *