मेंटेनेंस के चलते बुधवार को झालावाड़ शहर के कई इलाकों में जयपुर विद्युत वितरण निगम की ओर से करीब 3 घंटे बिजली बंद रहेगी। सब स्टेशन यार्ड पर मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। निगम के अभियंता अशोक ने बताया कि बुधवार सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक 220 केवी ज्योति नगर, झालावाड़ पर स्थापित 33/11 केवी सब स्टेशन यार्ड पर मेंटेनेंस कार्य करने के कारण इससे जुड़े मिनी सचिवालय, आनन्द विहार, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, आकाशवाणी, मंगलपुरा, मूर्ति चौराहा, झिरी मोहल्ला, गोदाम की तलाई, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्र, कालीदास कॉलोनी, मेडिकल कॉलेज, कलेक्ट्रेट, सिविल लाइन क्षेत्र, मामा भान्जा क्षेत्र, बीएसएनएल कॉलोनी, जिला परिषद, इन्द्रा कॉलोनी, अखाड़े की तलाई, हरिजन बस्ती, कुम्हार मोहल्ला, राजकीय महाविद्यालय के आसपास का क्षेत्र व 33/11 केवी सब स्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।


