झालावाड़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 महिलाएं गंभीर:दान संग्रह जा रहे 10 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

झालावाड़ के पिड़ावा थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 10 लोग घायल हो गए। घायलों में 6 महिलाएं, 3 बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। इनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज झालावाड़ अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज सुबह करीब 7 बजे हिम्मतगढ़ इलाके में हुआ। करमाखेड़ी गांव निवासी ये लोग दान संग्रह के लिए हिम्मतगढ़ गांव जा रहे थे। रास्ते में एक मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई।
हादसे में घायल हुए लोगों में किशना (10) पुत्र दिनेश नट, सोहनबाई (40) पत्नी अनार नट, लक्ष्मी उर्फ दीपिका (16) पुत्री दिनेश नट, पूजा (30) पत्नी अमरनाथ, सुलोचना (36) पत्नी विशाल नट, अंजलि (18) पत्नी रोहित नट, मीनाक्षी (30) पत्नी बजरंग नट, रीना (35) पत्नी दिनेश नट, दीक्षा (5) पुत्री अमन, आदेश (8) पुत्र रामविलास और बजरंगलाल (37) पुत्र रमेशचंद्र नट शामिल हैं। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद झालावाड़ अस्पताल लाया गया। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *