झालावाड़ में भारतीय जनता पार्टी की ओर से खेल संकुल स्थित राजमाता विजयराजे सिंधिया की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि राजमाता विजयराजे का जीवन सादगीपूर्ण रहा। उन्होंने पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को राजमाता से प्रेरणा लेनी चाहिए कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन को कैसे मजबूत किया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सभापति प्रदीप सिंह राजावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शोत्रिय, जिला मंत्री प्रकाश वर्मा, पार्षद इनाम जफर, पार्षद अनिल सुमन, पार्षद अशोक कहार, शंभू लोधा, कुंदन पवार, द्वारका प्रजापति, अक्षत पाटीदार, जिला खेल अधिकारी कृपा शंकर शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर साजिद खान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


