झालावाड़ में रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव 8-9 जनवरी को:शोभायात्रा और विशाल भंडारे का भी होगा आयोजन

झालावाड़ में संत शिरोमणि पीपानंद सेवा समिति, पीपाधाम द्वारा जगत गुरु स्वामी रामानंदाचार्य महाराज का जयंती महोत्सव-2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन माघ कृष्ण षष्ठी व सप्तमी यानी 8 और 9 जनवरी को होगा। पीपापीठ के पीपापीठेश्वर संत झंकारेश्वरजी त्यागी महाराज ने बताया कि 8 जनवरी, गुरुवार को प्रातः 7 बजे सुरभी पूजन, प्रातः 8 बजे रामचरितमानस अखंड पाठ, प्रातः 9 बजे बालभोग और प्रातः 10 बजे कलश यात्रा का शुभारंभ होगा। दोपहर 2 बजे से अखंड हरिनाम संकीर्तन और सायं 8 बजे कीर्तन आरती पीपाधाम पर आयोजित की जाएगी। इसी दिन दोपहर 12 बजे हरिनाम संकीर्तन और सायं 7 बजे कीर्तन आरती पूज्य रामानंदाचार्य की छतरी पर होगी। 9 जनवरी, शुक्रवार को प्रातः 6 बजे स्वस्ति वाचन एवं मंगलपाठ, प्रातः 7 बजे गोमाता पूजन, प्रातः 8 बजे भक्तमाल जी का मूल पाठ, प्रातः 9 बजे रामानंदार्चन, प्रातः 10 बजे सुंदरकांड पाठ तथा प्रातः 11 बजे गुरु गीता एवं श्रीमद् भगवद् गीता मूल पाठ पीपाधाम पर आयोजित किए जाएंगे। इसी दिन दोपहर 12 बजे बधाई गायन होगा। सायं 4 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें जगत गुरु स्वामी रामानंदाचार्य महाराज पालकी में विराजमान होकर अनेक भगवन्नाम संकीर्तन मंडलियों के साथ पूज्य रामानंदाचार्य छतरी से पीपाधाम तक जाएंगे। रात 8 बजे पूज्य रामानंदाचार्य की छतरी पर अष्टोत्तरशत दीपदान का आयोजन होगा। शोभायात्रा के बाद पीपापीठ पीपाधाम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *