झालावाड़ में व्यावसायिक शिक्षा को लेकर बड़ा कदम:37 सरकारी स्कूलों में 12 ट्रेड में दिया जा रहा कौशल विकास का प्रशिक्षण

झालावाड़ में शनिवार को स्काउट गाइड कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय कौशल प्रदर्शन एवं सेमिनार प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को व्यावसायिक कौशल से जोड़ना है। कार्यक्रम अधिकारी रफत अनवर ने बताया कि जिले के कुल 104 स्कूलों में से 37 सरकारी स्कूलों में छात्रों को 12 अलग-अलग ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें ब्यूटी एंड वेलनेस, अपैरल मेड-अप एंड होम फर्निशिंग, आईटी और आईटीईएस, रिटेल, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर, हेल्थ केयर, सिक्योरिटी, खाद्य प्रसंस्करण, बैंकिंग और फाइनेंस और ऑटोमोबाइल शामिल हैं। जिला कलेक्टर ने छात्रों द्वारा प्रदर्शित मॉडल्स की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में हार से निराश न हों और कड़ी मेहनत जारी रखें। उन्होंने कौशल की परिभाषा देते हुए कहा कि न्यूनतम श्रम से अधिकतम परिणाम प्राप्त करना ही वास्तविक कौशल है। कार्यक्रम में एसडीएम अभिषेक चारण, डीईओ माध्यमिक हेमराज पारेता सहित विभिन्न अधिकारी और वोकेशनल ट्रेनर्स मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *