झालावाड़| शहर में बुधवार को हॉस्पिटल के बाहर सर्विसलेन से अतिक्रमण हटाया गया। यहां पहले भी अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन फिर से अतिक्रमी वहां आकर जम गए। बुधवार को कलेक्टर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद नगरपरिषद की टीम ने मौके पर जाकर सामान जब्त किया और आगे से अतिक्रमण नहीं करने की िहदायत दी।


