झालावाड़ में सीएम हुए महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल:मनरेगा उद्यान और गोशाला का किया लोकार्पण, कांग्रेस पर साधा निशाना

झालावाड़ जिले के डग क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुधालिया में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन एवं जनसभा का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस दौरान सीएम ने मनरेगा उद्यान और गोशाला का भी लोकार्पण किया।
यह कार्यक्रम सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नौकरियों के मामले में भारी भ्रष्टाचार हुआ था। कांग्रेस के राज में सभी भर्तियां विवादित रहीं, जबकि भाजपा सरकार में पेपर लीक नहीं हुए। गहलोत पर किया पलटवार
अरावली की पहाड़िया विवाद पर सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सिर्फ ‘डीपी बदलने और ट्वीट करने’ का आरोप लगाया। शर्मा ने यह भी दावा किया कि भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था में सुधार किया है और अपराधों में कमी आई है। महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि एमपी बॉर्डर पर होने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं का पहुंचना यहां के कार्यों की तारीफ है। उन्होंने राजस्थान को ‘वीर भूमि’ बताया, जहां महिला सशक्तिकरण के कई उदाहरण मौजूद हैं। उन्होंने झालावाड़ की पहचान बारिश, संतरा उत्पादन और झालरापाटन को ‘घंटियों का शहर’ जैसे पर्यटन स्थलों से भी जोड़ी। सम्मेलन को ‘नारी शक्ति का सम्मान’ बताया
मुख्यमंत्री ने इस सम्मेलन को ‘नारी शक्ति का सम्मान’ बताया। सीएम ने कहा कि एक महिला सशक्त होती है तो पूरा परिवार आगे बढ़ता है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक रूप से मजबूत होने की बात कही। वसुंधरा बोलीं- कांग्रेस को ‘राम’ से परेशानी
कार्यक्रम को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राजे ने कहा कि मनरेगा योजना में सुधार कर इसका नाम ‘जी—राम जी’ कर दिया गया। कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। सच तो यह है कि कांग्रेस को ‘राम’ से परेशानी है। हमारे लिए ‘राम’ ही जिंदगानी है।
इस दौरान पूर्व सीएम राजे ने मुख्यमंत्री से छोटी काली सिंध व चाचुरनी नदी पर मध्यम सिंचाई परियोजना, डग पशु अनुसंधान केंद्र को पशु चिकित्सा महाविद्यालय में क्रमोन्नत करने और मुकुंदरा हिल्स में बाघ शिफ्ट करने की मांग रखी। वसुंधरा राजे समेत कई दिग्गज रहे मौजूद
समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी, झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद रहें।
इस दौरान जिले में महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी तथा राजीविका, कृषि विभाग, उद्योग विभाग, पशुपालन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग की ओर से महिलाओं की ओर से किए जा रहे विभिन्न आजीविका एवं स्वरोजगार गतिविधियों के प्रदर्शन की विभिन्न स्टॉल लगाई। इस अवसर पर विधायक गोविंद रानीपुरिया ,जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़, एसपी अमित कुमार समेत अधिकारी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *