झालावाड़ में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश:ट्रैक्टर खुर्दबुर्द करने व झूठे बीमा क्लेम में फंसाने वाले महिला सहित 13 आरोपी गिरफ्तार

झालावाड़। शहर में कोतवाली पुलिस ने संगठित अपराध में सक्रिय गैंग का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस टीम ने हेमराज सुमन सारोला के नेतृत्व में काम कर रहे गैंग के 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें महिला आरोपी भी शामिल है। सभी आरोपियों को कोर्ट से पुलिस रिमांड मिल चुका है। गहन पूछताछ में गैंग ने अपने संगठित अपराधों के कई खुलासे किए। जांच में सामने आया कि ग्राहकों को लालच देकर फाइनेंस पर नए ट्रैक्टर खरीदवाकर झूठे चोरी के प्रकरण दर्ज करवाए। इसके अलावा महिला सदस्यों के माध्यम से व्यापारी और कारोबारियों को फंसाकर हनीट्रैप के जरिए बड़ी राशि वसूली जाती थी। गैंग के सदस्य पुलिस वर्दी और हथियार दिखाकर लोगों को धमकाते थे। वाहन खुर्दबुर्द में 3 लग्जरी कारें जब्त वाहन खुर्दबुर्द की वारदात में शामिल आरोपी सुनील माली, गोलू बंजारा और प्रदीप धाकड़ को गिरफ्तार किया गया। उनके निशानदेही पर पुलिस ने तीन लग्जरी कारें जब्त की हैं। एस.आई.टी. द्वारा गहन जांच 10 वर्षों से राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में सक्रिय इस गैंग के खिलाफ एस.आई.टी. का गठन किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में सीआई मुकेश कुमार मीणा, सदर थानाधिकारी रामस्वरूप, रटलाई थानाधिकारी लोकेश मीणा और साइबर टीम ने आरोपियों से हर पहलू पर गहन पूछताछ की। गरीबों और व्यापारियों को बनाया निशाना जांच में पता चला कि गैंग गरीब आदमियों को फंसाकर उनकी जमीन और लोन पर नए ट्रैक्टर खरीदकर, झूठे चोरी के प्रकरण दर्ज कर बीमा कंपनी से क्लेम करवाता था। महिला सदस्य हनीट्रैप में लोगों को फंसाकर उनसे बड़ी राशि वसूल करती थीं। गैंग द्वारा कमाई गई अवैध संपत्ति का उपयोग अन्य व्यवसायों और संपत्ति खरीदने में किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *