झालावाड़ में पिड़ावा थाना और जिला विशेष टीम की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार रात 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 790 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही 10 लाख रुपए नकद और एक कार भी जब्त की गई। आरोपी आलोट-बडौद (मध्य प्रदेश) से स्मैक लेकर आए थे, जिसे जयपुर में सप्लाई करने की योजना थी। SP अमित कुमार ने बताया- गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद अनीस उर्फ बंटी पुत्र शफीक मोहम्मद, शादाब खान पुत्र शाकिर खान, मोहम्मद अजहर पुत्र मरहूम महफूज खान और आरिश खान पुत्र अब्दुल अजीज शामिल हैं। सभी आरोपी पिड़ावा के रहने वाले हैं। आरोपियों को पुलिस ने ऐसे दबोचा SP अमित कुमार ने बताया-कार से स्मैक तस्करी की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान कार को रोकर तलाशी ली गई। तलाशी में 790 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक, 10 लाख रुपए नकद बरामद किए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकदी, स्मैक और कार को जब्त कर लिया गया।


