राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूरे होने और जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 15 दिसंबर को झालावाड़ जिले में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 625 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। जिलेभर में कुल 8 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। जिला स्तरीय शिविर का उद्घाटन जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, एसपी अमित कुमार बुढ़ानिया, जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, नगर परिषद सभापति प्रदीप सिंह राजावत, पूर्व उपजिला प्रमुख भागचंद दांगी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभुदयाल मीणा और पीटीएस प्रभारी गोपीचंद मीणा की मौजूदगी में हुआ। कलेक्टर, एसपी ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित, देखें फोटोज… इन शिविरों में 115 नए रक्तदाता रक्तदान अभियान से जुड़े। सुबह से ही रक्तदान के लिए पंजीकरण शुरू हो गया था। महिला कार्मिकों ने भी रक्तदान में सक्रिय रूप से भाग लिया। शिविरों में झालरापाटन से मुकेश चेलावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश बटवानी, मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, नितेश परमार, भानु खत्तरी सहित नर्सिंग कॉलेज (केजीएन, संजीवनी, एसएमएस), एएनएम एसोसिएशन, निजी अस्पताल (बालाजी ऑर्थोपेडिक, संजीवनी व्यास, नारायण मल्टीस्पेशियलिटी, सरदार पटेल), झालावाड़ ट्रॉमा सेंटर, केमिस्ट एसोसिएशन, सामर्थ्य सेवा संस्थान, एएनएम टीसी छात्राएं, आईएमए अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा, रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन भूपेंद्र दुबे, वाइस चेयरमैन गिरिराज पाटीदार, विनय जैन, पीयूष बटवानी, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, जिला खेल अधिकारी, पशुपालन अधिकारी, जीतमल नागर, एएनएम, सीएचओ, एलएचवी, लैब व एक्स-रे एसोसिएशन, विकलांग संघ और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने सक्रिय सहयोग किया और रक्तदान भी किया। पुलिसकर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, देखें फोटोज… रक्तदाताओं को मंच पर मौजूद अधिकारियों द्वारा मेडल (जिस पर ‘गर्व से कहो मैं रक्तदाता हूं’ अंकित था), प्रशस्ति-पत्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला सीपीआर टीम के डॉ. शुभम पाटीदार ने मंच पर सीपीआर का प्रशिक्षण भी दिया। रक्तदान शिविर में प्रशासन संग कई संगठनों ने दिया सहयोग, देखें फोटोज… जिले के 8 चिकित्सा संस्थानों पर आयोजित रक्तदान शिविरों में खेल संकुल में 274, एसआरजी अस्पताल ब्लड बैंक में 29, सीएचसी मनोहरथाना में 90, रटलाई में 80, डग में 101, रक्तिमा ब्लड सेंटर भवानीमंडी में 7, हॉर्टिकल्चर कॉलेज झालरापाटन में 32 और हनुमान मंदिर के पास बस स्टैंड अकलेरा में 12 यूनिट रक्तदान हुआ। सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी संगठनों का आभार व्यक्त किया। मिनी सचिवालय परिसर में 50 पौधे लगाए झालावाड़ में राजस्थान सरकार के दो साल पूरे होने और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 115वें स्थापना दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मिनी सचिवालय परिसर में 50 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ और अग्रणी बैंक प्रबंधक महेश सिसोदिया मौजूद रहे। सरकारी कर्मचारियों और बैंक कर्मियों ने मिलकर यह पौधरोपण किया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक मनोज चौधरी, तरुण शर्मा, एफ.एल.सी.सी. के अजाज अहमद अंसारी और अन्य स्टाफ सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद थे।


