झुंझुनूं के महनसर को पर्यटक क्षेत्र में किया जाएगा विकसित:20 करोड़ का प्रावधान किया

राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जा रहा है। वित मंत्री दीया कुमारी बजट पेश रही है। बजट में अब तक झुंझुनूं के महनसर के लिए 20 का करोड़ की घोषणा की गई है। महनसर को पर्यटक क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। यहा काफी पुरानी हवेलिया है। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहा आते है। यहा 200 साल पुरानी हवेली है, जो सोने की हवेली के नाम से जानी जाती है। सेठ हरकंठ राय ने 1905 में हवेली का निमार्ण करवाया था। सेठ हरंकठ राय सोने का व्यापार करते थे। चीन, जापान सहित अन्य देश व्यापार करने जाया करते थे। झुंझुनूं को बजट में बड़ी सौगात मिलने की संभावना है। इस बजट से जिले लोगों बहुत उम्मीदें है। जिले सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल में MRI की सुविधा शुरू हो। झुंझुनूं नगर परिषद इलाके अधूरी पड़ी सीवरेज का काम पुरा करने के लिए बजट मिले। पिलानी को नहर के पानी जोड़ा जाए। नगर परिषद में बने ऑडिटोरियम सालों से अधूरा पड़ा काम पुरा हो। वित्त मंत्री दीया कुमारी से लोगों को बहुत उम्मीदें है। झुंझुनूं में अलग अलग विभागों से 564 करोड़ के प्रस्ताव भिजवाए गए है। इसमें सबसे ज्यादा नगर परिषद की ओर से 277 करोड़ रूपए का बजट भेज गया है। इसमें झुंझुनूं शहर में सीवरेज नेटवर्क के लिए 150 करोड़, 100 करोड़ का ड्रेनेज प्रोजेक्ट, 15 करोड़ में सड़कों का रिनोवेशन, 12.24 करोड़ में ऑडिटोरियम का कार्य कराया जाएगा। इसी तरह चकित्सा विभाग की ओर से 33 करोड़ रुपए के प्रस्ताव भेजे गए हैं। जिसमें बीडीके अस्पताल में एमआरआई मशीन के लिए 7 करोड़, नवलगढ़, सिंघाना, खेतड़ी और बगड़ में ट्रोमा सेंटर के लिए 18 करोड़, सीएचसी बगड़ व जाखल को 30 से 50 बेड का करने के लिए 8 करोड़, नवलगढ़ जिला अस्पताल को 150 से 250 बेड करने, उदावास व रामकुमारपुरा सब सेंटर को पीएचसी बनाने का प्रस्ताव है। पानी के लिए 67.50 करोड़ के प्रस्ताव भेजे हैं। इसमें 35.58 करोड़ में पिलानी व विद्याविहार पालिका क्षेत्र में नहरी पानी को टेपिंग कर पेयजल देने के लिए 21.08 किमी पाइप लाइन बिछाने, झुंझुनूं शहर में बीड़ व भूरासर पंप हाउस के रिनोवेशन के लिए 10 करोड़, नवलगढ़ में 5 करोड़ में 38 नए नलकूप, 3 करोड़ में झुंझुनूं में 20 नए नलकूप, 5 करोड़ में सूरजगढ़ के बुह्यना में नलकूप व पाइप लाइन समेत अन्य प्रस्ताव दिए हैं। पर्यटन क्षेत्र में इसमें 24 करोड़ के प्रस्ताव गए हैं। जिनमें लोहार्गल में 8.69 करोड़ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न विकास कार्य, मंडावा में हैरिटेज वॉक वे के लिए 5 करोड़, 3 करोड़ में नेहरा पहाड़ व 4 करोड़ में मेड़तनी बावड़ी के विकास के प्रस्ताव, 2 करोड़ में नवलगढ़ की चेतनदास बावड़ी के जीर्णोद्धार व 90 लाख में महनसर में पर्यटन विकास कार्य कराएंगे। इसी तरह बिजली में 6 करोड़ का बजट प्रस्ताव दिया है। इसमें नवलगढ़ क्षेत्र के देवीपुरा बणी, बड़वासी व सुनारी कुआं पर 33/11 केवी जीएसएस का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इससे क्षेत्र में बिजली सुविधाओं का विस्तार होगा। पीडब्ल्यूडी ने 92.93 करोड़ के प्रस्ताव देकर 70 किमी सड़क बनाने की मंजूरी मांगी है। इसमें 43.20 करोड़ से बबाई से चिंचड़ोली तक 27 किमी सड़क, 9 करोड़ में मं में मंडावा-बिसाऊ एसएच-37 तक चौड़ाईकरण कार्य, 22.70 करोड़ रुपए में पचेरी, रवां, शिमला व मेहाड़ा सड़क का विस्तार होगा। चिड़ावा बाइपास, मलसीसर बाइपास के प्रस्ताव हैं। खेल के लिए 52 करोड़ रुपए के प्रस्ताव भेजे खेल के लिए जिले से 52 करोड के प्रस्ताव भेजे गए है। इसमें खेल विवि के विकास के लिए 50 करोड़, स्वर्ण जयंती स्टेडियम में वॉलीबॉल एकेडमी के हॉस्टल के अधूरे कार्य के लिए 1 करोड़ व सिंथेटिक ट्रैक पर पैवेलियन, मंच व चेजिंग रूम के लिए 1 करोड़ रुपए का बजट मांगा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *