देश में सकारात्मक बदलाव का संकल्प लेकर निकली परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया की महत्वाकांक्षी ‘भारत व्यवस्था परिवर्तन यात्रा’ आज झुंझुनूं पहुंची। मंडावा मोड़ से शुरू होकर, यह यात्रा एक पैदल मार्च के रूप में शहर के हृदयस्थल गांधी पार्क तक पहुंची। यात्रा का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय महासचिव अतर भारतीय, राष्ट्रीय प्रभारी सुधीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अनिल भारतीय, और आदर्श नगर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नारायण छगन शामिल थे। सकारात्मक परिवर्तन ही हमारा मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा निकाली जा रही यह यात्रा संपूर्ण भारतवर्ष में जाएगी। “इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। हम जाति-धर्म की संकीर्ण राजनीति से ऊपर उठकर, देश में सर्वधर्म समभाव को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें प्रदेश की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और विश्वास है कि आने वाले समय में देश में एक नया बदलाव देखने को मिलेगा। यह केवल राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि ‘भारत व्यवस्था परिवर्तन’ का एक जन-आंदोलन है।” समाज के हर वर्ग के लिए 17-सूत्रीय एजेंडा


