झुंझुनूं में अब 0% ब्याज पर शुरू करें अपना बिजनेस:CM युवा स्वरोजगार योजना में मिलेंगे 7.5 लाख तक; जानिए पूरा प्रोसेस

‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ के तहत अब झुंझुनूं के युवा बिना किसी ब्याज के बोझ के अपना बिजनेस शुरू कर सकेंगे। बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए प्रशासन का फोकस अब स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर पैदा करने पर है। यह योजना न केवल युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें व्यापार की बारीकियां सीखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित भी करेगी। जिले में इसका प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है। ताकि युवा समय रहते इसका फायदा उठा सकें। ऐसे मिलेगा युवाओं को फायदा: पात्रता के कड़े मानक कॉमर्शियल वाहनों पर भी भारी छूट स्वरोजगार के दायरे को बढ़ाते हुए सरकार ने व्यवसायिक वाहनों को भी इसमें शामिल किया है। 15 लाख रुपए तक की ऑन-रोड कीमत वाले कॉमर्शियल वाहन पर लोन लिया जा सकता है। खास बात यह है कि वाहन की बीमा राशि का 100% पुनर्भरण सरकार करेगी। ऋण चुकाने के लिए युवाओं को 5 साल का पर्याप्त समय मिलेगा। इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता आधार कार्ड और पैन कार्ड शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र (मार्कशीट) मूल निवास प्रमाण पत्र प्रोजेक्ट रिपोर्ट (बिजनेस प्लान) उद्यम पंजीकरण प्रमाण पत्र

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *