झुंझुनूं में बैरिकेड तोड़ कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़ी महिलाएं:किसानों का प्रदर्शन, बोले- हाईटेंशन लाइन के लिए खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे

झुंझुनूं में सोमवार को किसानों ने उग्र प्रदर्शन किया। किसान और पुलिस आमने -सामने हो गए। बैरिकेड तोड़ते हुए कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य गेट पर चढ़कर अंदर घुस गए। प्रदर्शन में एक बुजुर्ग महिला कलेक्ट्रेट परिसर के गेट पर चढ़ गई और नारेबाजी करने लगी। पुलिस ने रोकना चाहा तो उनसे उलझ गई। दरअसल, जिले में बीकानेर- नीमराना हाईटेंशन लाइन का काम चल रहा है। किसानों का आरोप है कि कंपनी के लोग बिना इजाजत के उनके खेतों में घुस रहे है। मनमानी से काम रहे है। खेतों में लाइन व टावर निर्माण किया जा रहा है। खड़ी फसलों को बर्बाद किया जा रहा है। उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर सोमवार को किसानों ने धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। कलेक्टर से मिलने की जिद करने लगे। जब कलेक्टर बाहर नहीं आए तो प्रदर्शन में शामिल महिलाएं गेट पर चढ़ गई और परिसर के भीतर घुसने लगी। हालांकि समझाइश के बाद आंदोलनकारी शांत हो गए। प्रतिनिधिमंडल को कलेक्टर से वार्ता के लिए अंदर भेजा। किसानों की मांगों पर जिला कलेक्टर ने चार दिन में कंपनी प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान किसान नेता फूलचंद ढेवा, फूलचंद बर्वर, रामचंद्र कुल्हरि, कपिल एचरा, गिरधारीलाल महला, मदन सिंह यादव, सुमेर सिंह बुडानिया, राजेश बिजारणिया, मूलचंद खंरिटा, इंद्राज सिंह चारावास, विजेंद्र कुलहरि, भवंर सिंह शेखावत, बिलाल कुरैशी, सुनिता साई पंवार, अरविंद गढ़वाल, अमर सिंह सहित जिलेभर से किसान आंदोलन में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *