कोहरे का सितम और विजिबिलिटी का संकट सुबह से ही जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होने के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और चालकों को दिन में भी हेडलाइट का सहारा लेना पड़ा। सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब सूरज के दर्शन तो हुए, लेकिन बर्फीली हवा चल रही है। 31 जनवरी के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। आगामी दो दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 31 जनवरी को जिले में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।


