झुंझुनूं में सड़क पर खड़ा ट्रैक्टर चोरी:पीड़ित बोला- आजीविका का साधन यही था, चोर CCTV में नजर आया

झुंझुनूं शहर के अंगासर रोड स्थित रुपाणाधाम ट्रेडिंग कंपनी के बाहर खड़ा एक ट्रैक्टर-रात को चोरी हो गया। सुबह ट्रैक्टर के गायब होने सूचना पर मालिक रघुवीर सिंह ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। फुटेज देखने पर सामने आया कि एक अज्ञात व्यक्ति ट्रैक्टर को वहां से निकालकर ले गया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। कंपनी के सामने खड़ा था ट्रैक्टर मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे बडागांव निवासी रघुवीर सिंह पुत्र गोपाल प्रसाद ने बताया कि उनका ट्रैक्टर नंबर RJ 10 RB 7988 कई दिनों से रुपाणाधाम में काम पर लगा हुआ था। बुधवार रात भी ट्रैक्टर को ट्रेडिंग कंपनी के ठीक सामने खड़ा छोड़ा गया था। सुबह उठकर मौके पर पहुंचे तो ट्रैक्टर गायब मिला। शुरुआत में उन्होंने आसपास खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद में मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। फुटेज में यह साफ नजर आया कि एक अज्ञात युवक देर रात ट्रैक्टर लेकर वहां से निकल गया। बोले- ट्रैक्टर की आजीविका का मुख्य साधन रघुवीर सिंह ने बताया कि इस ट्रैक्टर से वे खेती के साथ-साथ रुपाणाधाम में नियमित काम करते हैं, और यही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है। उन्होंने कोतवाली थाना पहुंचकर विस्तृत रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर नियमानुसार रजिस्टर्ड है और उसका नंबर RJ 10 RB 7988 है। उन्होंने आशंका जताई कि किसी संगठित गिरोह या इलाके में घूम रहे बदमाशों ने चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक शख्स रात के समय ट्रैक्टर स्टार्ट कर वहां से ले जा रहा है। हालांकि चोर की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *