झुंझुनूं सहित प्रदेशभर में आज आरएएस प्री परीक्षा के एग्जाम हो रहे है। परीक्षा एक ही पारी में हो रही है। दोपहर 12 बजे पारी शुरू हुई थी। सुबह 10 से 11 बजे तक ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थी समय से पहले केंद्रों पर पहुंच गए थे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरी जांच के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त बसें भी लगाई गई थी। जिले में 89 सेंटरो पर यह परीक्षा आयोजित हो रही है। जिले के इन परीक्षा केंद्र पर 28583 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड है। सेंटरों में 12 सरकारी व 77 निजी शिक्षण संस्थाएं है। इस परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर सबसे ज्यादा 40 सेंटर बनाए गए हैं। इनमें 6 सरकारी व 34 निजी हैं। जहां 13655 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके अलावा बगड़ के 10 सेंटरों पर 2544 परीक्षार्थी, चिड़ावा के 14 सेंटरों पर 4272 परीक्षार्थी और नवलगढ़ के 25 सेंटरों पर 8112 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा के लिए 14 सतर्कता दल नियुक्त किए गए हैं। जिसमें झुंझुनूं में 7, बगड़ में 1, चिड़ावा में 2 व नवलगढ़ में 4 सतर्कता दल परीक्षा में निगरानी कर रहे है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस जाब्ता लगाया जाएगा। जिला कलेक्टर और एसपी कर रहे है निरीक्षण जिला कलेक्टर रामावतार मीणा और एसपी शरद चौधरी परीक्षा केंद्रो का किया। उन्होंने झुंझुनूं शहर की मोरारका कॉलेज, एमडी कॉलेज, टैगोर पब्लिक स्कूल सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहा की व्यवस्था का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने कहा कि झुंझुनूं के चार शहरों में आरएएस प्री की परीक्षा चल रही है। परीक्षा केंद्रों का दौरा कर रहे है। सभी प्रकार की व्यवस्था माकूल है। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा चल रही है।


