झुंझुनूं शहर में 24 घंटे पानी सप्लाई का वादा था, लेकिन 4 दिन में एक बार महज 60 मिनट करते हैं आपूर्ति, इसका भी समय…

वार्ड 54 मंड्रेला रोड, जोधपुरिया बस्ती में चार दिन में एक बार आता है पानी: इसी तरह वार्ड 54 में पानी की किल्लत बनी हुई है। वार्ड के सुनील सहल ने बताया कि मंड्रेला रोड और वर्षा कॉलेज की गली में चार दिन में एक बार पानी दे रहे है। लेकिन उसमें भी प्रेशर नहीं आता। जिससे एक घंटे की सप्लाई में दो बाल्टी मिल पाता है। जोधपुरिया बस्ती में चार दिन में एक बार पानी आ रहा है। वार्ड 22: इंडाली फाटक और भाटी कॉलोनी में ज्यादा किल्लत : वार्ड 22 में सूर्यविहार के इंडाली रोड व भाटी कॉलोनी क्षेत्र में पानी की समस्या ज्यादा है। इन क्षेत्रों में चार दिन में एक बार पानी दिया जा रहा है। लेकिन वो भी थोड़ी देर ही मिलता है। इसको लेकर कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई हल नहीं निकाला जा रहा है। वार्ड 29 तीन दिन में एक बार पानी, वो गंदा आता है इसी तरह : वार्ड 29 में तीन दिन में एक बार पानी सप्लाई आ रही है। लोगों ने बताया कि एक से डेढ़ घंटे तक सप्लाई आती है। लेकिन उसका समय तय नहीं होता है। वार्ड के शरीफ ने बताया कि नहरी पानी सफाई में काम आ पाता है। पीने के लिए अलग से पानी मंगवा रहे हैं। नहरी पानी में काफी बदबू आती है और तीन दिन में कीड़े पड़ जाते हैं। वार्ड 34 मोहल्ला फतेहपुरिया में पानी का इंतजार, पर आता नहीं : शहर के वार्ड 34 में वार्डवासी पानी की समस्या है। वार्ड के आजम भाटी ने बताया कि कमर कॉलोनी, मोहल्ला फतेहपुरिया में पानी नहीं आता। वार्ड में एक पुराना कुआं होने से उससे सप्लाई कर काम चलाते है। नहरी पानी एक दिन छोड़कर आता है और वो भी थोड़ी देर आने से पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। जबकि वार्ड के लोग जलदाय विभाग को बिल चुका रहे है। सप्लाई का समय तय नहीं है और कभी 30 मिनट भी पानी नहीं आता। वार्ड 42 चार दिन में एक बार पानी, ऊंचे इलाकों में वो भी नहीं आता: शहर के वार्ड 42 में पेयजल किल्लत बनी हुई है। वार्ड के उम्मेद अली ने बताया कि जलदाय विभाग के अधिकारियों से लेकर कलेक्टर तक शिकायत कर चुके। हर बार शिकायत करने पर पानी मिलता है। वार्ड के न्यू गेस्ट हाउस, समस तालाब रोड व मोहल्ला खत्रियान में पानी की परेशानी है। यहां तीन से चार दिन में एक मिनट भी पानी नहीं आता। भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं शहर में 24 घंटे नहरी पानी देने के वादे के साथ शुरू हुई कुंभाराम नहर योजना में शहर के लोग पानी को लेकर परेशान हो रहे हैं। पिछले चार महीने से शहर के लोगों को दो से चार दिन के अंतराल में एक बार पानी मिल रहा है। वो भी कम प्रेशर से आने के कारण लोगों को समस्या हो रही है। जबकि कलेक्टर ने जलदाय विभाग को बंद किए जा चुके जल स्त्रोत शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद शहर में पेयजल सप्लाई की स्थिति बदतर बनी हुई है। शहर में पानी की किल्लत को लेकर दैनिक भास्कर ने वार्डों में ग्राउंड रिपोर्ट की। तो उसमें सामने आया कि शहर में कई महीनों से पानी को लेकर जनता परेशानी हो रही है। भीतरी वार्डों के साथ बाहरी वार्डों में एक से चार दिन बाद पानी सप्लाई हो रहा है। झुंझुनूं. शहर के वार्ड 42 में न्यू गेस्ट हाउस के पास पानी का इंतजार करते लोग वार्ड 48: तीन दिन में एक बार देते हैं 60 मिनट सप्लाई, प्रेशर नहीं होने से परेशानी बढ़ी: शहर के के वार्ड 48 में फौज का मोहल्ला, मोदियों की जाव, बारियों का चौक व गोलमंडी बालाजी क्षेत्र में सर्वाधिक परेशानी है। पार्षद मनोज सैनी ने बताया कि यहां 3 दिन में एक बार पानी की सप्लाई आती है। उसमें भी प्रेशर नहीं होने से लोग पानी भरने के लिए परेशान होते हैं। वार्ड के विक्रम सैनी व सुनील सैनी ने बताया कि पानी की सप्लाई का समय भी तय नहीं है। इससे समस्या हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *