झुंझुनूं से कार्यकर्ता PM की सभा में हुए शामिल:सरकार के एक साल पूरा होने पर हुआ कार्यक्रम

राजस्थान सरकार के एक साल पूर्ण होने पर मंगलवार को जयपुर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में झुंझुनूं से हजारों भाजपा कार्यकर्ता बसों व निजी वाहनों से जयपुर पहुंचे। कार्यकर्ता सुबह जल्द ही रवाना हो गए थे। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से राजस्थान सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए हजारों लाभार्थी भी जयपुर गए। जिले की झुझुनू व पिलानी विधानसभा की सभी बसें व निजी वाहन ढिगाल टोल प्लाजा से जयपुर के लिये रवाना हुए थे। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एव जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा, बगड़ नगरपालिका अध्यक्ष गोविन्द सिंह राठौड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, नरेश शर्मा, नगर उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी, रामनिवास सैनी, जगदीश गोस्वामी, ख्यालीराम कुमावत ,दयाराम सैनी, गोपाल स्वामी, दिलीप चंदेलिया बगड़, आज़म राठौड़, संजय श्योपुरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं लाभार्थी जयपुर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *